Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

पूर्व विधायक के जन्म जयंती पर होगा भजन संध्या का आयोजन

2 min read
Text Size:

मुकेश सोनी आठनेर- जिले के उद्योगपति बैतूल-आठनेर क्षेत्र के विधायक नीलय डागा के पिता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष बैतूल विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विनोद कुमार डागा की जन्म जयंती पर आठनेर नगर के बाजार चौक में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया है उक्त संबंध में आठनेर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ ज्ञान रावमाथनकर एवं जितेंद्र तेलकार द्वारा बताया गया कि पूर्व विधायक एवं जिले के उद्योगपति स्वर्गीय विनोद कुमार डागा के 74 वी जन्म जयंती के अवसर पर 74 दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी जिसमें उनके चाहने वाले बैतूल जिले सहित अन्य जिलों से एवं प्रदेश से सभी लोग डागा हाउस पहुंचेंगे एवं 74 वी जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें दीपों के माध्यम से उनकी जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे श्री माथनकर ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके बैतूल निवास डागा हाउस में होगा वही रात 8 बजे से आठनेर के बाजार चौक में भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रसिद्ध t-series के गायक गोविंद निंबालकर सविता मिश्रा जबलपुर मोहिनी नागले ऑडियो वीडियो सिंगर संदीप अवहाड कर खैरागढ़ जतिन निंबालकर सहित कई अन्य कलाकार इस भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे डॉक्टर माथन कर एवं जितेंद्र तेल कार ने सभी नगर वासियों क्षेत्र वासियों से इस भजन संध्या में उपस्थित होकर इस भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की है

131 Views
What do you think?

Leave a Reply