Skip to content
Saturday, 17 October 2026
राष्ट्रीय

10 वर्ष पुराने आधार कार्ड कराने होंगे 30 जून तक अपडेट

1 min read
Text Size:

जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पहले बनें हैं, उन सभी को अब अपने आधार में नाम, पता सहित अन्य नवीनतम जानकारी अपडेट कराना होगी। ताकि यूआईडीएआई की सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी (सीआईडीआर) में नागरिकों का नवीनतम डाटा सुरक्षित अपडेट रह सकें। इस संबंध में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को पत्र जारी किए हैं।

   आधार धारकों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए यूआईडीएआई ने अपडेट डॉक्यूमेंट की एक नई सुविधा विकसित की है। इस सुविधा को नागरिक मॉय आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन एक्सेस कर 30 जून तक निशुल्क डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं। नई सुविधा आधार को उन के आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण दस्तावेजों को अद्यतम करने की अनुमति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त रहवासी आधार सेंटर्स पर भी 50 रूपये शुल्क के साथ डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकेंगे।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply