Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

हरदा जिले को मिला 1000वां ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत करने का गौरव

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश के अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क में 1000वां ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत कर एक उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। कम्पनी ने 132 केव्ही सबस्टेशन हरदा में 63 एमव्हीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित एवं ऊर्जीकृत कर यह सफलता प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव बताया है। एम पी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने बताया कि हरदा जिले के 132 के व्ही सबस्टेशन हरदा में 7.5 करोड़ की अनुमानित लागत से 63 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया है। इससे जहां सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 189 एम व्ही ए हो गयी है वहीं हरदा जिले की ट्रांसफारमेशन केपेसिटी बढ़कर 839 एम व्ही ए की हो गयी है। एम पी ट्रांसको हरदा जिले में एक 220 के व्ही सबस्टेशन हंडिया तथा 132 के व्ही के 03 सबस्टेशनों हरदा, खिरकिया एवं सुल्तानपुर के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply