एनसीसी कैंप के समापन पर कैडेट्स हुए पुरस्कृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- कैम्प के प्रशिक्षण को अपने चरित्र में सम्मिलित कर अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। निश्चित ही कैम्प में 10 दिन रहकर आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि हुई होगी। यह बात एनसीसी कैंप कमांडेण्ट कर्नल संदीपन भट्टाचार्य ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते हुए कही।

शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता जैसे डीएसटी टेण्ट पीचिंग, वाद-विवाद, पेंटिंग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केडेट को दौरान पुरुस्कृत भी किया गया। समापन की पूर्व संध्या को केडेट द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व्यक्ति स्वच्छता, आदिवासी नृत्य नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में डिप्टी कैम्प कमांडेण्ट ले. कर्नल राजीव कुमार, लेफ्टिनेंट सोहन सिंह डावर, लेफ्टिनेंट सुशील माहेश्वरी, लेफ्टिनेट कपिलदुबे, फस्र्ट ऑफीसर अजय पालीवाल, सेकण्ड रीता गिरी  थर्ड ऑफीसर गिरीश शुक्ला थर्ड ऑफीसर अनीस खान केयर टेकर स्वाती पाठक, केयर टेकर विनिता पटेल सुबेदार मेजर भगवान सिंह एवं मुख्य लिपिक गजेन्द्र सिंह राजपूत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!