Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा

छह माह से बंद पुल शीघ्र चालू करें

1 min read
Text Size:

ओंकारेश्वर- मांधाता विधायक नारायण पटेल ओंकारेश्वर के कंट्रोल रूम में पहुंचे। विधायक पटेल ने 15 मई को ओंकारेश्वर में घटित नौका दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा घटना में सर्चिंग कर रहे गोताखोरों से चर्चा की। विधायक ने इस अवसर पर ममलेश्वर सेतु ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लगभग 6 माह से बंद एनएसडीसी के पुल को लेकर एनएचडीसी महाप्रबंधक प्रशांत दिक्षित तथा पुल एजेंसी के ठेकेदार से कार्य की गति को लेकर चर्चा करते हुए शीघ्र पुल चालू करने के निर्देश दिए तथा पुल पर बारीकी से निरीक्षण भी किया।

पूल प्रारंभ करने को लेकर विधायक ने कहा श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों के मद्देनजर शीघ्र कार्य को गति दे। एनएचडीसी महाप्रबंधक व ठेकेदार ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में हर हाल में पुल प्रारंभ कर दिया जाएगा।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply