Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान का साहू समाज ने माना आभार

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आज साहू समाज के प्रतिनिधि-मंडल ने समत्व भवन में भेंट की और प्रदेश में तेलघानी बोर्ड के गठन के लिए आभार व्यक्त किया। साहू समाज के देश के विभिन्न नगरों से आए प्रतिनिधियों ने धन्यवाद-पत्र सौंपा और विशाल पुष्पहार से मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  मेवालाल साहू सहित सर्वश्री राम राठौर, किशोर लहरपुरे, बटन लाल साहू, रमेश चन्द्र साहू, जितेंद्र साहू, श्रीमती सुषमा साहू, रेखा साहू, हेमराज साहू, सुश्री मिथलेश साहू, ताराचंद साहू, हितेष साहू, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा दीपक साहू, किशोर साहू, रमेश साहू, आनंद साहू, लोकेश साहू, हरप्रसाद साहू, शिव प्रसाद साहू, जगदीश साहू, सुरेश साहू उपस्थित थे। साथ ही सकल तैलिक साहू राठौर महासंगठन के अध्यक्ष  ताराचंद साहू और सर्वश्री बसंत साहू, विष्णु साहू, रवि करण साहू एवं भगवान दास साहू भी उपस्थित थे।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply