पार्षद रानी बघेला की अनूठी पहल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रशांत शर्मा, हरदा। नए जमाने के साथ हमारे जनप्रतिनिधि भी आधुनिक संचार मीडिया का उपयोग कर अपने-अपने क्षेत्रवासियों के साथ सीधे जुड़कर जनसमस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इस तरह नई संचार क्रांति के जरिए वे अपने क्षेत्र के लोगों से जीवंत संपर्क भी बनाए हुए हैं। कुछ ऐसी ही अनूठी पहल जिला मुख्यालय हरदा के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 25 की पार्षद श्रीमती रानी सुनील बघेला ने की है। इससे न केवल वार्ड की बल्कि निकाय स्तर पर उनकी व्यक्तिगत समस्या सभी का निराकरण होने लगा है।

बनाया चौबे कॉलोनी विकास संघ गु्रप

पार्षद प्रतिनिधि सुनील बघेला ने बताया कि हरदा शहर में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 25 काफी बड़ा वार्ड है। एक दिन में पूरे वार्ड का दौरा कर वहां की समस्याओं को जान पाना और सभी की व्यक्तिगत समस्या से अवगत हो पाना मुश्किल है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने वाट्सएप पर एक चौबे कॉलोनी विकास संघ गुप बनाया है। इसमें वार्ड के नागरिकों को सदस्य बनाया है। इनके द्वारा गु्रप पर प्रतिदिन अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को साझा किया जाता है। इसे देखकर हम अपने स्तर से हल कराने का प्रयास करते हैं।

मौके पर पहुंच की कार्रवाई

यह अक्सर देखने में आता है कि चुनाव के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि लौटकर अपने क्षेत्र के हाल जानने नहीं पहुंचता है। मगर रानी सुनील बघेला ने निकाय चुनाव के बाद से ही पूरे वार्ड में सीधा संपर्क बनाए रखने के प्रयास किए हैं। उन्होंने वार्ड में सफाई हो या नाली की समस्या, स्ट्रीट लाईट की समस्या हो या पानी की समस्या ऐसे हर जरूरी मसले सभी पर ध्यान देकर इन्हें प्राथमिकता से हल कराया है।

वार्ड की हर जानकारी साझा होती है

वार्ड पार्षद द्वारा बनाए गए इस गु्रप की खूबी यह है कि इस पर वार्ड संबंधी हर जरूरी जानकारी साझा की जाती है। इसमें पार्षद श्रीमती बघेला या पार्षद प्रतिनिधि श्री बघेला हर जानकारी देते हैं। वे स्ट्रीट लाईट लगवाने के लिए टटीम भेजने की सूचना देकर बता देते हैं कि लोग मौके पर पहुंचकर बता सकें कि किस पोल पर लाइट की समस्या है। वे बिजली के कारण नलों में लेट पानी आने की भी सूचना दे देते हैं। ताकि लोग पानी के इंतजार में परेशान न हों। बघेला कहते हैं कि इस प्रकार सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान होने से समस्याओं का त्वरित निराकरण हो पा रहा है। हम अपने वार्ड को समस्या निर्मूल बनाने और स्वच्छ सुंदर बनाने में अपने नागरिकों के साथ सदैव कार्य कार्यरत हैं।

167 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!