Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

108 एम्बुलेंस सेवा की तरह पशुओं के उपचार के लिए 1962 एम्बुलेंस सेवा

2 min read
Text Size:

कलेक्टर श्री वर्मा ने 12 पशु चिकित्सा की चलित इकाई को दिखाई हरीझंडी

खरगोन–108 एम्बुलेंस सेवा की सफलता के बाद अब पशुओं के घर पर ही उपचार के लिए पशु चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ किया गया है। मंगलवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जिले की 12 पशु चिकित्सा इकाई की एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये 12 एम्बुलेंस जिले की सभी जनपदों में 1-1 रहेगी। जबकि जिला मुख्यालय खरगोन पर 2 और बड़वाह व झिरन्या जनपद बड़े होने के कारण यहां भी 2-2 एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। घर पर पशु का उपचार के लिए मात्र 150 रुपये प्रदान करने होंगे।
चलित पशु चिकित्सा इकाई में डॉक्टर और सहायक भी उपलब्ध रहेगें
पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. एचसी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्बुलेंस में आवश्यक दवाइयों के अलावा सर्जरी के लिए उपयोगी सभी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। चलित वाहन में एक डॉक्टर, एक सहायक डॉक्टर और वाहन चालक सह अटेंडर भी उपलब्ध होगा। इसके उपयोग के लिए किसी भी संस्था या किसान को 1962 नम्बर डायल करना होगा। जो सीधे भोपाल पर अटेंड किया जाएगा। भोपाल से सम्बंधित किसान या संस्था को व चिकित्सालय को मैसेज किया जाएगा। साथ ही जीपीएस लोकेशन भी भेजी जाएगी। उपचार सेवा के बाद किसान को 150 रुपये देने होंगे।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply