Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

कृषि मंत्री श्री पटेल ने निर्माणाधीन कृषक प्रशिक्षण केन्द्र-सह-विश्राम भवन का औचक निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

भोपाल– किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बागमुगालिया भोपाल में निर्मित हो रहे कृषक प्रशिक्षण केन्द्र-सह-विश्राम भवन का औचक निरीक्षण किया। मंत्री श्री पटेल ने निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सितम्बर माह के अंत तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मौके पर मौजूद कान्ट्रेक्टर और अधिकारियों से कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री श्री पटेल ने निर्माण कार्य संबंधी आवश्यक जानकारियाँ भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जायेगी, समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र-सह-विश्राम भवन निर्मित हो जाने से किसानों को अपने कार्यों में सुगमता होगी। बेहतर प्रशिक्षण से खेती-किसानी और अधिक लाभदायी हो सकेगी।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply