कृषक समय सीमा में फार्म जमा कर योजना का लाभ लें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा :- मध्यप्रदेश शासन द्वारा सहकारी समितियों के 2.00 लाख के डिफाल्टर कृषकों के ब्याज माफी हेतु मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 लागू की गई है। योजनांतर्गत पात्र कृषकों द्वारा आवेदन भरे जाने के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खण्डवा के सभागृह में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर अनूपकुमार सिंह ने कृषकों से आव्हान किया कि प्रदेश शासन की ब्याज माफी योजना अंतर्गत किसानों के आवेदन लिए जा रहे हंै। सभी कृषक भाई समय सीमा में अपना फार्म भरकर जमा करें तथा योजना का लाभ लेंवे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, अरूणसिंह मुन्ना, राजपालसिंह तोमर, कैलाशचंद पाटीदार द्वारा भी संबोधित किया गया।

एके हरसौला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, खण्डवा द्वारा ब्याज माफी की योजना का विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। पात्र कृषको को अतिथियों द्वारा ब्याज माफी के फार्म की पर्ची वितरण की गई। खण्डवा जिले की 105 पैक्स समिति एवं बुरहानपुर जिले की 52 समिति में 3500 फॉर्म भरे गए। कार्यक्रम में प्रेमलाल पटेल संयोजक सहकारिता प्रकोष्ट, सुधांशु जैन, सुनिल जैन, भानुप्रतापसिंह, मीना डाबर, उप आयुक्त, सहकारिता, खण्डवा/बुरहानपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कृषि शाखा खण्डवा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन एसपी पंवार, विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा किया गया।

65 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!