बच्चों में क्रिकेट का जुनून

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- महाराणा प्रताप महिला एवं पुरुष किक्रेट अकादमी खंडवा व्दारा बालक बालिकाओं का ग्रीष्मकालीन किक्रेट प्रशिक्षण शिविर एसएन कालेज ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। अकादमी के संयोजक लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि देश में महिला आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उसी को देखते हुए अब खंडवा की छात्राओं में भी क्रिकेट खेलने का जुनून बढ़ता जा रहा है।

छोटे-छोटे बच्चे, छात्र-छात्राएं प्रात: 6 से एसएम कॉलेज ग्राउंड खंडवा पर पहुंचकर क्रिकेट की बारीकियों को सीख रहे हैं। अकादमी का प्रयास है कि आने वाले समय में खंडवा जिले में महिला क्रिकेट सर्वोपरि होकर इंदौर संभाग में अपनी छाप बना सके। इसके लिए कोच शैलेंद्र सिंह चौहान, सुमित सिंह चौहान, महिला कोच पूजा छाबड़ा, आंचल उमाले, सोनिका राठौड़, मोनिका पाल बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!