अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :-  शिव छत्रपति मराठा संघ के अध्यक्ष  कीर्ति चौहान ने बताया कि संघ द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में संपन्न हुआ कार्यक्रम के उद्घाटन सुल्तान सिंह शेखावत अध्यक्ष असंगठित कामगार संघ भोपाल एवं आध्यात्मिक गुरु प्रेम परमार गुरु जी के कर कमलों द्वारा शिवाजी महाराज के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के करीब 300 से अधिक प्रतिभागियों ने मंच से अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थित थी ।

कार्यक्रम में देवास कार्यक्रम में देवास के मराठा समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं इतिहासकार दिलीप सिंह जाधव को मराठा गौरव सम्मान से शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने सम्मेलन की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेष अतिथि सुल्तान सिंह शेखावत ने भी आशीर्वचन स्वरूप संबोधित किया। अध्यात्म गुरु प्रेम परमार गुरु जी ने भी उपस्थित समाज जन को समाज की महत्वता बताई। इस अवसर पर एक परिचय पुस्तिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!