मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ कर्नाटक के विद्यार्थियों ने किया पौध-रोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में रूद्राक्ष, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ कर्नाटक से आए विद्यार्थियों के समूह ने भी पौध-रोपण किया। विद्यार्थियों ने कहा कि वे पर्यावरण-संरक्षण का यह संदेश कर्नाटक के नागरिकों को भी देंगे। मध्यप्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए सभी लोग सजग दिखे हैं।

विद्यार्थियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थलों पर भी सुविधाएँ हैं। विद्यार्थी नगरों की सुंदरता से भी प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से श्री महाकाल लोक उज्जैन देखने का आग्रह किया। अधिकांश विद्यार्थी कर्नाटक के सूरथकल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अध्ययन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ मेनिट भोपाल के प्रोफेसर अनुराग नगाइच और अन्य प्राध्यापकों ने भी पौधे लगाए।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!