Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

25 से 85 वर्ष कि मातृ शक्तियों ने मैराथन में लगाई दौड़

2 min read
Text Size:

देवास :- हिन्द फौज द्वारा मातृ दिवस पर चलो मम्मा, मम्मा मैराथॅन का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर किया गया। जिसमें शहर से 100 से अधिक मातृ शक्तियों ने हिस्सा लिया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मैराथन में 25 से 85 वर्ष की माताओं ने दौड़ लगाई। अलग-अलग आयु वर्ग विजेता माताओं को मेडल से सम्मानित किया गया।

विजेता मातृशक्ति में 85 से अधिक आयु में प्रथम स्थान प्रभा भाडक़े, 75 से अधिक आयु में प्रथम स्थान सुमन गुंजाल, 70 से अधिक आयु में प्रथम स्थान नलिनी कालेलकर, दूसरा स्थान मंजरी भागवत, 65 से अधिक आयु में प्रथम स्थान डॉ. अलका आर्य, 60 से अधिक आयु में प्रथम स्थान निलु सक्सेना, दूसरा स्थान कृतिका निरखे, 55 से अधिक आयु में प्रथम स्थान नूतन कुकड़े, दूसरा स्थान वंदना पक्षि, तीसरा स्थान कौशल्या खांदले, 45 से अधिक आयु में पदमा गुंजाल, 40 से अधिक आयु में प्रथम स्थान श्रीजा अग्रवाल, 35 से अधिक आयु में प्रधान स्थान रोशनी बौरासी, दूसरा स्थान दिशा जैन, 25 से अधिक आयु में प्रथम स्थान पूजा सेंधव, दूसरा स्थान रुकसार हुसैन, तीसरा स्थान निशा यादव, चौथा स्थान मसरत शेख, पांचवा स्थान चिंतामणि मालवीय, 30 से अधिक आयु में प्रियंका धनगाया रही।

मैराथन में मुख्य अतिथि हिन्द फौज के स्पोर्ट्स एक्टीविटी संचालक आरती वर्मा, देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य्र संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, हिन्द फौज सैनिक अजय दयमा, महेन्द्र सेंधव, शुभम सोनी, रोहित शर्मा, रिजवान शेख, कुकड़े सर थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply