Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

अंतर्राष्ट्रीय मदर्स-डे के उपलक्ष्य में मातृ शक्तियों का किया सम्मान

1 min read
Text Size:

देवास :- अंतर्राष्ट्रीय मदर्स-डे की पूर्व संध्या पर आई आई एफ एल ब्रांच द्वारा शनिवार को मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ब्रांच मैनेजर दिग्विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित आई आई एफ एल ब्रांच में अनोखे रूप से सम्मान मदर्स डे मनाया गया। जिसमें ब्रांच से जुड़ी मातृशक्ति व स्टाफ की माताओं ने अपने पुत्र व पुत्री को सर्टिफिकेट प्रदान कर केक काटकर मदर्स डे की खुशी मनाई।

तत्पश्चात ब्रांच मैनेजर श्री ठाकुर ने उपस्थित समस्त मातृशक्तियों व उनके बच्चों की फोटो भेंट की। श्री ठाकुर ने उपस्थित जनों को भविष्य में आने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आई आई एफ एल लोगों को लोन सुविधा के साथ-साथ अनेक ऐसी सुविधाएं प्रदान करता है। जिससे ग्राहकों को लोन लेने एवं अपनी जरूरतों को पूरा करने में कोई परेशानी ना हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रांच के दीपक कुमार सोनानिया, मयूर भाटी, विपिन मिश्रा, रीना जाधव तथा अनिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply