कनार्टक चुनाव परिणामों से नफरत का बाजार बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

परिवर्तन की लहर शुरु हुई – विधायक रवि जोशी

कर्नाटक के नतीजों से जिला कांग्रेस में उत्साह, बजरंग बली के मुखौटे लगा, हाथों में गदा लिए मनाई खुशी

खरगोन। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के शनिवार को आए नतीजों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी जिला मुख्यालय पर पूरे जोश के साथ मनाई गई। विधायक रवि जोशी के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के तीन अलग- अलग क्षेत्रों में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस सरकार बनने पर खुशी जताई।

विधायक जोशी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणामों से नफरत का बाजार बंद हुआ है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक है, यह राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, सोनियां गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे के साथ ही कार्यकर्ताओ के सामुहिक प्रयासों की जीत है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद परिवर्तन की लहर शुरु हो गई है जो मप्र के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगी। अब भाजपा और मोदी का सिक्का खिसकने लगा है। विधायक जोशी ने मप्र में 150 सीटों से जीतने की घोषणा भी की।

आतिशबाजी कर मनाई खुशी

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सोनी प्रतिमा, कांग्रेस कार्यालय के अलावा औरंगपुरा क्षेत्र में जीत की खुशी मनाई। जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ताओं ने हनुमानजी का मुखौटा लगाने के साथ ही हाथों में गदा लिए जयकारे भी लगाए। इस दौरान पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने जय बजरंगबली, तोड़ भ्रष्टाचार की नली, यह चोट करारी है, अब मप्र की बारी है… जैसे नारे भी लगाए। दोपहर 3 बजे विधायक रवि जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक, शहर अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ज़िला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भालसे ,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऋषभ टाक,युवा कांग्रेस गोगावा विक्रम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी टॉउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे, यहां गांधीजी को माल्यार्पण कर जीत की खुशी मनाने की शुरुआत की। इसके बाद बस स्टेंड स्थित सोनी प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!