अनोखा तीर, हरदा। 13 मई शनिवार को नगरीय क्षेत्र टिमरनी के वार्ड क्र.10, 11 व 12 के लिए गुर्जर छात्रावास टिमरनी में चौपाल आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जाएगा।






