Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नारी सशक्तिकरण का प्रचार कर रही कांग्रेस

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। साल के अंतिम महीनों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का ध्यान राज्य की आधी आबादी पर विशेष रूप से केंद्रित हो गया है। बीते वर्षों में लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनमानस में पैठ बनाई गई। हाल ही में एक बार फिर लाड़ली बहना योजना लाकर प्रदेश सरकार ने बड़ा दाव चल दिया है। इसे देखते हुए कांग्रेस फोरम ने भी अपना चुनावी कैंपेन महिला पर केंद्रित कर दिया है। गत 9 मई से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी सशक्तिकरण योजना का ऐलान किया गया है। इसमें नाथ द्वारा अपने 18 माह के कार्यकाल में कन्यादान योजना की राशि 25 हजार से से बढ़ाकर 50 हजार करने और आगामी योजना में लाड़ली बहनों को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है। इसीके साथ पार्टी की सभी जिला और ब्लाक इकाई द्वारा अपना चुनावी कैंपेन चलाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान के तहत संचालन का दायित्व संभाल लोकप्रिय पार्षद मुकेश पाराशर अपने स्तर पर इस मुहिम का प्रचार-प्रसार करने जुट गए हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी पार्टी के सदस्य खासकर महिला कांग्रेस ने भी कमान संभाल ली है। इधर भाजपा ने भी आमजन को नकली योजनाओं के सब्जबाग में न आने की एहतियात देना शुरू कर दिया है।

नए मतदाताओं पर ध्यान

इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भी अपने स्तर पर कैंपेन चलाया जाएगा। इसमें युवाओं के हितार्थ योजनाओं का प्रचार करना प्रमुख है। युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता राजू सिरोही ने बताया कि हमने नए मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम शुरू की है। इसमें हम प्रदेश सरकार की युवा हितैषी योजना बताते हुए कांग्रेस सरकार के समय की कमियां भी बताएंगे।

281 Views
What do you think?

Leave a Reply