Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

खबर का असर…. मौके पर पहुंचाए विद्युत पोल, कसाएंगे सारे तार

3 min read
Text Size:

 

हाल ही में शहर के नवगठित 5 वार्डो में शामिल वार्ड क्रमांक 31 में आदमकद ऊंचाई पर झूल रहे 11 केव्ही के विद्युत तार को लेकर विद्युत वितरण कंपनी सजग हुआ है। दरअसल, वार्ड में लंबे समय से व्याप्त इस समस्या को विगत दिनों दैनिक अनोखा तीर ने प्रमुखता से प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर दिलाया था। जिसके बाद विभाग की नींद टूटी है। आज मौके पर अतिरिक्त विद्युत पोल पहुंच गए हैं। जिससे साफ हो गया कि देर-सबेर अब समस्या का समाधान तय है।  

 

मौके पर पहुंचे विद्युत पोल

कुछ इस तरह झूल रहे तार  

अनोखा तीर, हरदा। शहर के नवीन वार्ड क्रमांक 31 के खेड़ी मेहमूदाबाद इलाके के लोगों को खेत-खलिहान एवं रास्ते में झूल रहे बिजली के तारों से जल्द निजात मिलने वाला है। क्योंकि, इस समस्या पर विद्युत वितरण कंपनी ने संज्ञान लिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मौके पर विद्युत पोल की खेप भी पहुंच गई है। ठेकेदार के मुताबिक आगामी एक-दो दिन में अतिरिक्त पोल का इस्तेमाल कर संपूर्ण लाइन को दुरूस्त करने का काम करेंगे। इस दौरान सारे तारों को कसा जाएगा, ताकि विद्युत लाइन अपेक्षाकृत ऊंचाई पर रहे। रास्ते पर हार्वेस्टर सहित अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही दौरान कोई दिक्कत ना हो। इन सबको ध्यान में रखकर पूरी लाइन व्यवस्थित की जाना है। उल्लेखनीय है कि शहर के नवीन वार्ड क्रमांक 31 में इन दिनों आबादी क्षेत्र का विस्तार कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में खेत-खलिहान एवं रास्ते पर झूल रही विद्युत लाइन दुर्घटना का सबब बनी हुई थी। आमजन की इस समस्या को दैनिक अनोखा तीर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। साथ ही झूलती लाइन के कारण विगत दिनों में हुए हादसों का भी जिक्र किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद यहां झूलती लाइनों को दुरूस्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

दुरूस्तीकरण का भरपूर समय

इस संबंध में किसानों ने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी सही वक्त पर सक्रिय हुआ। जहां लाइन को ठीक करना है, वहां खेत व भूखंड खाली पड़े हैं। जिसके चलते खम्बे समेत अन्य आवश्यक संसाधन आसानी से मौके पर पहुंच सकेंगे। यहां जरा सी लेटलतीफी पूरे काम को बरसात की दहलीज पर रख देगा। फिर दुरूस्तीकरण में दिक्कतें लाजमी हैं।

नजर पड़ते ही कपकपा …

स्थिति यह है कि यहां एक किसान की डेयरी के पास से लाइन गुजरी है। जिसके चलते लाइन के तार महज 5 से 6 फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। इसी वजह से संबंधित किसान उतनी जगह पर बुआई तक नही करते। हाल यह है कि यहां झूलते तारों को देखकर या भूलवश उसके करीब पहुंचने वाला व्यक्ति कपकपा जाता है, चौंक जाता है।

 

एक बाल-बाल बचा, दूसरा करंट से झुलसा

यहां बताना होगा कि वार्ड में झूलते तारों की वजह से स्थानीय लोग किस तरह भयभीत हैं। आखिर क्यों इन तारों के इर्दगिर्द जाने से खौफजदा हो जाते हैं। वह इसलिये, क्योंकि इन्हीं तारों की वजह से यहां दो हादसे हो चुके हैं। जिसमें एक बाल-बाल बच गया, जबकि दूसरा करंट की जद में आकर बुरी तरह झुलस गया था। जिसका लंबे समय तक निजी हॉस्पिटल में इलाज भी चला था। तभी से स्थानीय लोग सावधानी बरतने के साथ-साथ अन्य लोगों को दूरी बनाएं रखने की हिदायत देते हैं।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply