निमाड़ क्षेत्र में सन्त महंतो,धर्माचार्यो एवम महामंडलेश्वरो का होगा कुम्भ रूपी धर्मसमागम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज,नासिक जैसे शहरों में तो आपने कुम्भ मेले देखे होंगे। किंतु माँ नर्मदा तट वासियो के लिए यह बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि आपके निमाड़ क्षेत्र में सन्त महंतो,धर्माचार्यो एवम महामंडलेश्वरो का विशाल कुम्भ रूपी धर्मसमागम नर्मदा किनारे होने जा रहा है। जिसमे आप सभी मातृ शक्ति की सहभागिता इस आयोजन को और भव्य बना सकती है। उक्त प्रेरक उद्गार सुन्दरधाम डेहरिया आश्रम के गादीपति श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज (लोहा लंगड़ी) व व्यवस्थापक महंत श्रीश्री 108 नारायणदास जी महाराज ने शुक्रवार को आश्रम में आयोजित मातृ शक्ति के रूप में शामिल महिलाओं की बैठक में व्यक्त किये। गुरुदेव श्री नारायणदास जी महाराज ने बताया कि आश्रम में इस वर्ष परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले 75 वे श्री विष्णुमहायज्ञ को अमृत महोत्सव के रूप में सात दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन के रूप में 24 से 30 मई गंगा दशमी तक मनाया जायेगा। जिसमे प्रथम दिवस 24 मई को सुबह 7 बजे बड़वाह के नागेश्वर मन्दिर से देशभर के विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों के सन्त महंतो की एक सिंहस्थ रूपी भव्य पेशवाई 1100 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ बड़वाह नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े के साथ इंदौर, बड़नगर के बेंड व नासिक की ख्याति प्राप्त महिला एवम पुरुषों की शिव गर्जना ढोल पार्टी शामिल रहेगी। साथ ही जलगांव व भुसावल की झांझ मजीरा पार्टी भी इस चल समारोह मे अपनी आकर्षक प्रस्तुति देगी। चल समारोह के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक गोपाल मिश्रा इंदौर की टीम द्वारा सुमधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । आश्रम से जुड़े भक्तों ने महिलाओं की इस बैठक में बताया कि चल समारोह में दो विशाल रथ रहेंगे। जिसमे जगतगुरु व महामंडलेश्वर विराजित रहेंगे। एवम 11 रथ व 11 घोड़े बग्गिया रहेगी जिसमे सन्त महात्मा विराजित होकर भक्तो को आशीर्वाद देंगे। गुरु महाराज श्री नारायणदास जी महाराज ने बैठक में शामिल लगभग 200 से अधिक महिलाओं से आह्वान किया कि पूर्वजो के आशीर्वाद स्वरूप यह आयोजन पुण्य गंगा के रूप में आपके बड़वाह नगर, घर, गली, मोहल्ले से बहता हुआ आश्रम पहुंचेगा । जिसमे बड़े बड़े सन्त महात्मा आपके द्वार के सामने दर्शन देंगे। आप इस आयोजन में तन मन धन से सहयोग करे। हमारा लक्ष्य भले ही 1100 महिलाओं की कलश यात्रा का है किंतु अगर मातृ शक्ति की पूरी सहभागिता हो तो इस लक्ष्य को भी भारी संख्या में पार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस चल समारोह के लिए महिलाओं को लाल व पीले परिधान धारण करने की अपील आश्रम की और से की गई है। बैठक में शामिल भक्तो ने पूरे सात दिवसीय आयोजन में नगर की समस्त महिलाओं की और से पूरे सहयोग का आश्वासन देकर इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की बात कही ।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!