अनोखा तीर, चिचोली। जंगल में आबादी से तीन किमी दूर एक युवक-युवती की एक ही साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मानकर चल रही है। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर उनका पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कहीं यह ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है। मामला बीजादेही थाना क्षेत्र के गवाझड़प जंगल का है। सूचना मिलने पर बीजादेही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी रात घटना स्थल पर मौजूद रही और शुक्रवार सुबह लाशों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहपुर एसडीओपी एचएल शर्मा ने बातया कि गुरूवार की शाम को नदी से मछली पकड़कर आ रहे एक व्यक्ति ने सबसे पहले पेड़ पर लटकी लाशों को देखा, जिसकी सूचना उसने गावं के कोटवार को दी। कोटवार ने घटना की जानकारी बीजादेही थाने को दी।
एक ही साड़ी से लटके मिले शव
सूचना मिलने पर बीजादेही टीआई नन्हेवीरसिंह पुलिस बल के साथ गवाझड़प के जंगल में पहुंचे उनके साथ आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों से लाशों की शिनाख्त कराई गई। मृतक युवक का नाम लिप्पू पिता रमेश धुर्वे 25 वर्ष मृतिका युवकी का नाम गुंताबाई पिता सुखदेव 20 वर्ष के रूप में शिनाख्त हुई। श्री शर्मा ने बताया कि दोनों के शव एक ही साड़ी से लटके मिले हैं। रात हो जाने के कारण शव को नीचे नहीं उतारा गया। पुलिस और ग्रामीण रात भर मौके पर उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से उतारकर पंचनामा बनाया गया। मुख्य मार्ग से 3 किमी. दूर जंगल में नदी किनारे घटना स्थल था और वहां पर वाहन पहुंच नहीं सकते थे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शव को कंबल में उठाकर उबड़-खाबड रास्ते से पैदल चलकर दोनों शव को मुख्य मार्ग तक लाए और वहां से वाहन के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं 3 दिन पुरानी लाश होने से तेज दुर्गंध आने के कारण गांव की कोई मदद करने को तैयार नहीं थे। इघर मृतक लिप्पु की मां का कहना है कि मंगलवार रात को लिप्पु घर से किसी शादी में जाने को कह कर निकला था। गुरुवार शाम को पड़ोसी के फोन आया कि लिप्पु का शव गांवाझड़प के जंगल में फांसी पर लटका हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। बीजादेही थाना प्रभारी नन्हे वीर सिंह इस मामले में दोनों मृतकों का पीएम कराने अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन मीडिया को कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे।
Views Today: 2
Total Views: 62

