अनोखा तीर, नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर चौधरी मदन मोहन के निर्देशन में सोहागपुर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए कुख्यात आरोपी बादल उर्फ संजू पिता इमलेत उर्फ इमसिंह उर्फ इमले पारधी उम्र 40 साल निवासी शिवपुर, तूफान उर्फ सोनू पिता इमलेत उर्फ इमसिंह उर्फ इमले पारधी शिवपुर, काली पिता बरसन सिंह पारधी उम्र 28 साल निवासी बरुआ ढाना थाना सोहागपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी तूफान पारदी एवं बादल पारदी पर प्रदेश के अनेक थानों में लूट डकैती के गम्भीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बरुढाना के काली और अखलेश उर्फ अक्की तथा जसवंत पारदी के साथ मिलकर पेट्रोलपम्प डकैती की योजना बना रहे हैं। इन डकैतों के पास खतरनाक देसी फायर कट्टा, कारतूस, तलवार, बका आदि हथियार भी हैं। वे इस समय गांव के बाहर मनकवाड़ा-सुआखापा रोड पर गंगा जावरिया के खेत के पास बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर के नजदीक सुनसान जगह पर बैठकर शराब पी रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी सोहागपुर के नेतृत्व में थाना सोहागपुर, थाना माखन नगर थाना शिवपुर, थाना रामपुरगुर्रा के चार दल बनाए थे। चारों दलों ने अपनी योजना के अनुसार प्रथक प्रथक रास्तो से होकर जावरिया में आरोपियों के पास पहुंचे। पुलिस को नजदीक आते देख पांचों लोग वहां से भागने लगे। जिन्हें पकड़ने के लिए चारों दलों की टीमों ने दौड़कर पीछा किया। जिससे तीन आरोपी गिरते पड़ते पकड़ा गए। वहीं दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से तलाशी में १ देशी कट्टा 15 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक धारदार तलवार, एक बका लोहे का जप्त किया गया। इसके साथ ही एक कम्बल, एक लोहे का धारदार बका, दो टार्च, दारू की खाली बोतल एवं एक 5 लीटर की कुप्पी में हाथ भट्टी महुआ की शराब, बीडी व माचिस जप्त की हैं। अरोपियों को पकड़ने में एसडीओपी सोहागपुर मदन मोहन समर एवं थाना सोहागपुर प्रभारी प्रवीण कुमार चौहान, थाना माखन नगर प्रभारी प्रवीण कुमरे, थाना शिवपुर प्रभारी संजीव पवार एवं थाना रामपुर गुर्रा प्रभारी खुमानसिंह पटेल के साथ उक्त थानो के बल की मुख्य भूमिका रही।
Views Today: 2
Total Views: 96

