कलेक्टर की चौपाल में सुलझी ग्रामीणों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को जिले के ग्राम कुकरावद, लालमाटी, कनारदा, गहाल, खामापड़वा का दौरा कर वहां संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गांव में आयोजित ग्राम चौपालों में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया व एसडीएम महेश बमन्हा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम कुकरावद में 14.48 लाख रुपए लागत के अमृत सरोवर का कार्य देखा। इस तालाब के आसपास पेवर ब्लॉक और बगीचा लगा कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान 15 लाख रुपए लागत से 15वे वित्त आयोग जिला पंचायत मद से निर्मित हो रहे सीसी चेक डैम का कार्य भी देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने 38 लाख रुपये लागत से निर्मित गौशाला भी देखी और उप संचालक पशु चिकित्सा को गौशाला का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होने खामापड़वा में भी मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम गहाल में आयोजित ग्राम चौपाल में लाडली बहना योजना में सराहनीय कार्य करने वाले पंचायत सचिव आशीष शर्मा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। उन्होंने इस दौरान गांव के विकलांग युवक राजेश मालवीय को ट्राई साइकिल दिलाने के निर्देश भी सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने गांव की उचित मूल्य की दुकान से खराब गुणवत्ता का गेहूं वितरित किए जाने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अमृता भट्ट को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकान से गेहूं का खराब स्टॉक हटवा कर नया स्टॉक प्रदाय किया जाए। ग्राम कनारदा में कलेक्टर श्री गर्ग ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। उन्होंने गहाल के वार्ड क्र. 19 में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी कहा। ग्राम लालमाटी में पेयजल पाइप लाइन फूटने की शिकायत ग्रामीणों ने की, जिस पर उन्होने पीएचई के एसडीओ श्री ठाकुर को पाइप लाइन सही कराने के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 144

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!