अनोखा तीर, हरदा। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मई माह शुरू होने के बाद गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। हर साल नौतपा मई जून महीने के बीच आता है। इस बार सूर्य देव 22 मई को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र में गोचर के बाद सूर्य की 2 जून शुक्रवार को सुबह 6.40 बजे दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस तरह इस साल सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में 12 दिन तक ही रहेंगे। बता दें इस साल नौतपा 22 मई से शुरू हो रहा है, जो शुरूआती के 9 दिन तक रहेगा। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास में ग्रीष्म ऋतु के साथ नौतपा की शुरूआत होती है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, जब सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र यानी रोहिणी में प्रवेश करते हैं, तब से नौतपा आरंभ होता है।
तेजी से बढ़ती है गर्मी
इस दौरान तेज गर्मी का एहसास होता है, लेकिन रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए इस बार नौतपा में तेज गर्मी रहेगी या बादल बारिश की स्थिति बनेगी। यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। ऐसा ही अनुमान है कि इस बार नौतपा में भी बहुत अधिक गर्मी नहीं रहेगी। बीच में बादल और बारिश की स्थिति भी बनेगी। इधर सबसे अधिक बारिश और खुशनुमा मौसम के तौर पर पहचाने जाने वाला सावन गर्मी से बेहाल भी कर सकता है। क्या होता है कि रोहिणी में नौतपा के 9 दिन सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। शुरूआत के दिन धरती काफी तेज तपती है। इसे शुरूआती नौतपा कहा जाता है। इस साल का स्वामी बुध होने से बहुत अधिक गर्मी पड़ने के आसार नहीं है। नौतपा के बीच आंधी-बादल बारिश की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। वहीं जुलाई और अगस्त में तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
Views Today: 2
Total Views: 322

