अनोखा तीर, खंडवा। कोतवाली पुलिस ने पांच ऐसे हमउम्र बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो पेट्रोल पंप लूटने या बैंक में डकैती डालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें से 4 का आपराधिक रिकॉर्ड है। यह सभी खानशाहवली व आसपास के रहने वाले हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो सभी को घटना से पहले ही दबोच लिया गया। मतलब साफ है कि चोर उचक्कों को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस इतनी मुस्तैद हो गई है कि घटना से पहले ही दबोच लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन 5 हथियारबंद आरोपीगणों के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस, दो खटकेदार चाकू, एक छुरा एवं एक सब्बल जब्त किए हैं। कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि श्मशानघाट पुल के आगे बमनगाँव रोड किनारे कुछ लोग हथियार लेकर कोई बड़ी घटना करने की योजना बना रहे हैं।
टीम ने दिखाई सक्रियता
थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पहुंचकर कुछ दूरी पर रुककर आरोपियों को आड़ लेकर छिपकर देखा। उनको आपस में बाते करते, योजना बनाते हुए सुना गया। जो कि पट्रोल पम्प या किसी बिना गार्ड वाली बैंक में जाकर डकैती करने की आपस में बातें करते हुए सुना। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी जो पकड़े गए
पकड़े गए 5 आरोपियों में हरसान पिता अज्जू खान उम्र 22 साल निवासी अंकुश नगर, खानशाहवली खंडवा, शेख साजिद पिता शेख खुर्शीद उम्र 27 साल निवासी जुबेदा हाल के पास, खानशाहवली खंडवा, सोहेल पिता खालिक पटेल उम्र 27 साल निवासी मोघट थाने के पीछे खंडवा, इमरान पिता जमील पटेल उम्र 23 साल निवासी मोघट थाने के पीछे खंडवा व इमरान पिता शेख शकील उम्र 32 साल निवासी एलआईजी कालोनी, चम्पानगर खंडवा हैं।
पिस्टल और हथियार जब्त
आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल एक जिन्दा कारतूस, दो खटकेदार चाकू एक छुरा एवं एक सब्बल जप्त की गई। आरोपीगण से उक्त हथियार को रखने एवं लाने के संबंध में लायसेंस भी नहीं मिला। पूछताछ में उनके द्वारा पट्रोल पम्प या किसी बैंक में गार्ड नहीं होगा वहाँ पर जाकर लुटपाट को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार एवं हथियार जप्त करने में निरीक्षक बलराम सिंह राठौर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उनि भुवान वास्कले, प्रेमसिंह जामोद, सउनि जितेन्द्र तिवारी, प्रआर अमित यादव, लतेश पाल तोमर, आरक्षक अनिल बछाने, अरविन्द तोमर एवं मिर्जा अफराज बेग का योगदान सराहनीय रहा।

