Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

खुशियों की दास्तां

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान हरदा निवासी उमा बाई ने आवेदन देकर बताया कि उसके बेटे का निधन हो चुका है व पुत्रवधु अपनी बेटी को छोड़कर चली गई है। ऐसे में पोती कुमारी नमामि का पालन पोषण बुढ़ापे में उसे करना पड़ रहा है। पालन पोषण के लिए यदि आर्थिक सहायता मिल जाए तो उसे आसानी होगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी को बालिका के पालन पोषण के लिए स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। श्री त्रिपाठी ने जनसुनवाई में ही कलेक्टर से नोटशीट पर स्वीकृति लेकर बालिका नमामि को 2 हजार रुपए प्रतिमाह का लाभ दिलाने के आदेश जारी किए। अब बालिका के पालन पोषण के लिये उमा बाई को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply