
विकास पवार बड़वाह – जनपद पंचायत में प्रति मंगलवार लगने वाला जन सुनवाई शिविर अब एसडीएम कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा भवन में आयोजित होगा । इस स्थान परिवर्तन का निर्णय सोमवार सुबह निर्वाचन शाखा भवन में होने अधिकारियो की वीसी मीटिंग के दौरान एसडीएम बी.एस क्लेश और जनपद सीईओ रोहित पचौरी ने लिया । जन सुनवाई शिविर के स्थान परिवर्तन को लेकर एसडीएम श्री क्लेश ने बताया की प्रति सोमवार जनपद पंचायत में होने वाली वीसी मीटिंग के दौरान हमे काफी दिक्क्तो का सामना करना पड़ रहा था। वहा सभी विभाग के अधिकारियो को एक साथ बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नही था ।जबकि लैपटाप के माध्यम से वीसी की जाती थी ।जबकि हमारे कार्यालय परिसर में बना निर्वाचन शाखा भवन काफी बड़ा है। जहा सभी विभाग के अधिकारी एक साथ बैठकर आम नागरिक की समस्या सुन सकते है। वही अब इस भवन में प्रति सप्ताह होने वाली वीसी के लिए भी हमने सभी उपकरण लगाने की व्यवस्था की है और जन सुनवाई में आने वाले स्थानीय और बाहरी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को एसडीएम कार्यालय भी नजदीक पड़ेगा ।इन सभी जरूरतों को देखते हुए यह स्थान परिवर्तन का निर्णय लिया गया है ।उल्लेखनीय है की 9 मई मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई शिविर जनपद पंचायत में ही संचालित होगी ।जिसके बाद जनपद पंचायत में होने वाले जन सुनवाई शिविर प्रति मंगलवार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़वाह में आयोजित होगा ।

