आग में एक गरीब परिवार का सबकुछ जलकर खाक

खंडवा : दीन दुखियों की सेवा ही प्रभु सेवा है। दुख के समय किसी परिवार के आंसू पोछ दिए तो इससे बड़ा पुण्य कार्य और कोई नहीं हो सकता। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश में वनमंत्री कुंवर विजय शाह ने अपने क्षेत्र में आदिवासी समुदाय अपने रिश्ते परिवार जैसे बना रखे हैं। किसी भी आदिवासी के दुख के समय मंत्री विजय शाह और परिवार दीन दुखियों के साथ खड़ा रहता है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खालवा विकासखंड के ढ़ाकना निवासी राधाकिशन पिता श्यामलाल जिनका रायपुर खेत में मकान बना हुआ था।  आग लग जाने से घर में रखा सामान जल गया जिसमें पहनने के कपड़े, बिस्तर, अनाज साथ ही मकान पूरी तरह जल गया।  वनमंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ग्राम ढाकना हितग्राही के घर पहुंचे, उन्हें सांत्वना प्रदान करते हुए कहा कि जो क्षति हो गई उसकी प्रतिपूर्ति शीघ्र की जाएगी। पुन: आपका मकान बनकर तैयार होगा। मंत्री शाह ने तुरंत ही उपस्थित तहसीलदार को क्षति हुई समान का अवलोकन कर प्रकरण बनाने हेतु निर्देशित किया। तहसीलदार द्वारा लगभग एक लाख नब्बे हजार रुपए का प्रकरण स्वीकृति हेतु तैयार किया गया। मंत्री शाह द्वारा हितग्राही परिवार को तत्काल कपड़े, बिस्तर और जरूरी सामान प्रदान किया गया। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में रहने के लिए बांस, बल्ली और जरूरत के सामान शीघ्र प्रदान किया जाए।

142 Views

Leave a Reply