देवास : विगत दिनों से हो रही बारीश पर विराम लगने के बाद से अब गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। दो दिनों से शहर का मौसम साफ है। इसके साथ ही एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। दिन के साथ-साथ अब रात के समय भी गर्मी का असर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन अब एक बार फिर से धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगी है। पिछले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते दो सप्ताह से मौसम में बदलाव के बाद गर्मी का असर काफी कम हो गया था। कई जगह एक दो दिन छोडक़र बारिश भी हुई लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। आने वाले समय में तापमान ओर बढऩे की संभावना है, जिससे गर्मी में की तपन बढ़ेगी।

