Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मुक्तिधाम पर लाल मिर्च से किया बगलामुखी हवन

1 min read
Text Size:

खंडवा : चंद्रग्रहण के दूसरे दिन राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम धाम पर शहर की सुख समृद्धि और खुशहाली के साथ सभी के परिवार के कल्याण के लिए उज्जैन अघोर आश्रम के संत अचलनाथ की प्रेरणा से अघोर आश्रम खंडवा के अध्यक्ष श्यामनाथ अघोरी द्वारा मां बगलामुखी हवन लाल मिर्च से किया गया। हवन के साथ ही भैरव अनुष्ठान  किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर पहली बार उज्जैन के  अचलनाथ जी के द्वारा लाल मिर्ची का बड़े स्तर पर हवन किया गया था। बगलामुखी का यह हवन लाल मिर्ची से किया जाता है। श्यामनाथ महाराज ने बताया कि शत्रुनाशिनी देवी मां बगलामुखी देवी की साधना-उपासना से सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं। मां की उपासना करने से मुकदमों में फंसे लोग, जमीनी विवाद, शत्रुनाश आदि संपूर्ण मनोरथों की प्राप्ति होती है। वहीं जीवन से हर प्रकार की बाधा से भी मुक्ति मिल जाती है।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply