खंडवा : 36 एमपी बटालियन एनसीसी खंडवा द्वारा सोमवार से लगने वाले संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां की गई। इस अवसर पर बटालियन कमान अधिकारी कर्नल संदीपन भट्टाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राजीव कुमार, सुबेदार मेजर भगवान सिंह, सैनिक और प्रशिक्षक मौजूद रहें। सोमवार को लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स की पहुंचने की संभावना है। जिसमें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर और थल सैनिक शिविर जो कि 8 मई से 17 मई तक जुनापानी स्थित स्व. हुकमचंद शासकीय आदर्श नवीन महाविद्यालय में चलेगा। इस शिविर में रतलाम, उज्जैन, नीमच, इन्दौर, महू, खरगोन, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी एवं खंडवा स्थित 36 मध्य-प्रदेश बटालियन एनसीसी के जूनियर और सोनियर वर्ग के कैडेट्स हिस्सा लेंगे।
79 Views

