Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट की बात पर कांग्रेस अध्यक्ष और युकां प्रदेश महासचिव के बीच नोंकझोंक

2 min read
Text Size:

देवास : कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विश्वजीत सिंह चौहान के बीच टिकट की बात पर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व सोनकच्छ में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने हाटपिपलिया क्षेत्र में राजवीर सिंह बघेल को टिकट देने की बात कही थी, जिसका विरोध रविवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिला। युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान चौहान और कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिले के पांचों विधानसभा की रायशुमारी के लिए सम्मेलन स्थानीय गार्डन में आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से जिले के प्रभारी लाखन सिंह यादव भी उपस्थित थे। उनके सामने ही यह घटनाक्रम हुआ। विश्वजीत चौहान के समर्थकों ने बताया कि जब कांग्रेस पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम स्थानीय व्यक्ति को टिकट देंगे। फिर पूर्वमंत्री वर्मा द्वारा टिकट की घोषणा अभी से करनाप कहां तक उचित है। शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि पांचों विधानसभा की बैठक यहां रखी गई है। किसी से कोई विरोध नहीं है। हमारे यहां विरोध वाली कोई बात नहीं बची है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply