श्रेया मंडलोई बाल कांग्रेस की खंडवा कैप्टन नियुक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार, म.प्र. बाल कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी की अनुशंसा पर बाल कांग्रेस के स्टेट कैप्टन लक्ष्य गुप्ता ने श्रेया प्रेमेंद्र मंडलोई को जिला खण्डवा विधानसभा क्षेत्र खण्डवा का बाल कांग्रेस कैप्टन नियुक्त किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा जी द्वारा बनाई गई बाल कांग्रेस से बालकों और युवाओं को जोड़कर उन्हें कांग्रेस की रीति नीति से परिचित कराने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में खंडवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए श्रेया मंडलोई को बाल कांग्रेस कैप्टन के पद पर नियुक्ति किया है।   जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

153 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!