लाडली लक्ष्मी उत्सव समारोह 9 से 15 मई तक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
खण्डवा : लाडली लक्ष्मी दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर, नगरी निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 9 से 15 मई तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विष्णु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि 9 मई को लाडली लक्ष्मी क्लब का गठन, बैठक कर इनडोर खेल गतिविधियां की जाएगी। इसके अलावा 10 मई को लाडली फ्रेंडली ग्राम पंचायतों की घोषणा व आउटडोर खेल गतिविधियां आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 11 मई को लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता एवं सायबर क्राइम पर प्रशिक्षण, निबंध प्रतियोगिता एवं कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगामी 12 मई को स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 13 मई को लाडली लक्ष्मी को बैंक, डाकघर, पुलिस थाना, एसडीएम कार्यालय आदि का भ्रमण कराते हुए लोक गीत एवं वाद्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 मई को ई-केवायसी कैंप, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। आगामी 15 मई को शिक्षा या अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली जिले से 4 लाडली बालिकाओं को जिले से बाहर ऐतिहासिक स्थल, नेशनल पार्क, प्रसिद्ध स्थानों पर अध्ययन हेतु भ्रमण कराया जाएगा।
82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!