अल्वी बाबा जन कल्याण समिति का सामूहिक विवाह सम्मेलन ग्राम प्रेम तला में हुआ आयोजित 25 जोड़ो ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया
सेमरी हरचंद – आदिवासी अंचल में सेवा की भावना के साथ अल्बी बाबा जन कल्याण समिति सतत रूप से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में अल्बी बाबा जन कल्याण समिति द्वारा माखन नगर तहसील के ग्राम प्रेमतला स्थित चंडी माता प्रांगण मैं सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 25 जोड़ो ने अपने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम के पूर्व प्रजापति आश्रम से आई बहनों द्वारा नशा मुक्ति साहित्य सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को घर गृहस्ती का संपूर्ण सामान प्रदान किया गया मौजूद अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के उपरांत माखन नगर के स्थानीय पत्रकारों का सम्मान फूल माला पहनाकर साल श्रीफल से किया गया इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर खान, सचिव सलीम खान, वार्ड क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता महेंद्र शर्मा, सरपंच विशाल मालवीय, सरपंच मुकेश यादव, रमेश यादव, कांग्रेस नेता यशवंत सिंह राजपूत, कांग्रेस नेता कृष्णकांत बिट्टी पटेल , उमेश तिवारी, लोकेश चौधरी, सोनू मालवीय, दीपक तिवारी, तरुण मेहरा, आशीष दुबे, प्रदीप शर्मा, अजीत शेट्टी, मुकेश मालवीय सहित संपूर्ण आदिवासी अंचल से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अतिथियों सहित वर वधु पक्ष द्वारा समिति का धन्यवाद कर कार्यक्रम की काफी सराहना की गई समिति के अध्यक्ष जहांगीर खान ने नव युगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश करने पर व सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित कर सभी का आभार माना।


Views Today: 2
Total Views: 102

