खंडवा : पुनासा जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुलगांव के सरपंच एवं अन्य पंचों ने ग्राम पंचायत की मुख्य समस्या भिलट बाबा मंदिर के पास स्थित नाले पर मनरेगा योजना से नाला गहरीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य कर गांव की समस्या का निराकरण किया है। पुलिया निर्माण की गुणवत्ता देख जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे ने सरपंच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगर ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में इस प्रकार से कार्य हो तो योजना की सार्थकता सिद्ध हो सकती है साथ ही वह निर्माण कार्य भी उपयोगी होकर जनता के कार्य आ सकता है। सरपंच सज्जन सिंह सिसोदिया ने बताया कि गांव के नाले पर लगभग 150 मीटर की दूरी पर दो स्थानों पर पुलिया निमार्ण की आवश्यकता थी जिसके चलते 4 माह पूर्व गांव में आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को स्थल दिखा कर पुलिया स्वीकृत कराने की मांग की गई थी, उनके द्वारा तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे को तत्काल स्वीकृति के आदेश मौके पर ही दिए गए थे, जिसके बाद कुछ ही समय में प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति पूर्ण कराई जाकर पुलिया निर्माण मनरेगा योजना के मद से शुरू किया गया था। कार्य शुरू होने के कुछ समय बाद ही जीआरएस की हड़ताल शुरू हो गई। बावजूद इसके पंचों के साथ खुद प्रयास कर पुलिया का प्रमुख कार्य पूर्ण कराया गया। वर्तमान में स्लैब डाल दिया गया है। ऊपर के कुछ कार्य होना बाकी है। सरपंच श्री सिसोदिया ने गांव के बीच एक और स्थान पर इसी प्रकार की पुलिया निमार्ण की आवश्यकता होने की बात कहते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष से स्वीकृति की मांग की गई है। उसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे ने उन्हें आगामी समय में स्वीकृति का आश्वासन दिया है।
Views Today: 2
Total Views: 106

