बस और तूफान गाड़ी में भिड़ंत, एक ही परिवार के 10 लोग घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, खंडवा। निर्माणाधीन इंदौर-ऐदलाबाद फोरलेन हाइवे पर शनिवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी तूफान और यात्री बस की भिंड़त में 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल तूफान सवार एक ही परिवार के हंै। वे खरगोन के झिरन्या से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। सामने से इंदौर होकर खंडवा जाने वाली बस आ रही थी। घायलों को खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर है। देशगांव चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे के अनुसार, घटना दोपहर 2 बजे के करीब तोरणी फाटा के पास हुई। हादसे के चलते ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलते ही घायलों को अन्यत्र वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, प्रभात बस में यात्री सवार थे। बस को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनाग्रस्त तूफान वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चौकी परिसर में खड़ा कराया है।

घायल एक ही परिवार के

घायलों में संजय तिरोले, पप्पू तिरोले, सियानी बाई, मोनुबाई, फुंदीबाई, अर्चनाबाई आदि हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। वे तूफान गाड़ी से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इंदौर से खंडवा जा रही प्रभात बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस का कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। हादसे की वजह, रास्ता क्लियर न होने से दोनों वाहनों का तेज रफ्तार में होना बताया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 170

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!