Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में हरिद्वार की तर्ज पर घाटों का जल्द होगा निर्माण : सीएम

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य प्रतिमा निर्माण के साथ ही करोड़ों रुपए के चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय प्रवास पर ओमकारेश्वर पहुंचे थे। शनिवार को ओमकारेश्वर से भोपाल रवाना होने के पूर्व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनुरोध पत्र सौंपा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं तथा विकास कार्य को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से ओमकारेश्वर में संस्कृत महाविद्यालय खोलने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सांसद को ओमकारेश्वर में गुरुकुल संस्थान का निर्माण बहुत जल्द करने की बात कही। साथ ही सांसद ने क्षेत्र में नहरों का विकास एवं उनका मेंटेनेंस कार्य के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की मांगों को देखते हुए उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। सांसद ने एक विशेष आग्रह करते हुए ओंकारेश्वर पर्वत और जैन तीर्थ सिध्वरकूट के मध्य एक पुल निर्माण कराने के लिए पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने इंदौर संभाग आयुक्त को तत्काल निरीक्षण कर उक्त कार्य की विस्तृत योजना बनाकर भेजने को कहा। वहीं मुख्यमंत्री कहा कि आगामी दिनों में महाकाल लोक की तर्ज पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का भी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। ओमकारेश्वर में हरिद्वार की तर्ज पर घाटों का निर्माण जल्द किया जाएगा। सांसद ने नर्मदा नदी धार्मिक महत्व को देखते हुए बड़वाह के पास नर्मदा नदी के उत्तर तट पर घाटों के निर्माण, महिलाओं के लिए स्नान, घाटों पर स्टील की रेलिंग और वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम बनाने के साथ ही, नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए परिक्रमा भवन बनाने के लिए भी पत्र दिया है। इसे लेकर संस्कृति विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ विधायक नारायण पटेल, इकबाल सिंह गांधी, सांसद समन्वय जितेन सुराणा, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे, विजय सिंह तोमर, दीपक पटेल, जगदीश शंनखेडीया, गंगाराम यादव, जवाहरलाल गोरी, दशरथ कलमे, चंद्रपाल सिंह तोमर, दीपक ठाकुर, दूल्हेसिंह दरबार, संतोष वर्मा, भरत पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

———————————

 

193 Views
What do you think?

Leave a Reply