किसानों के लिए खुशखबरी…… 8 से 19 मई तक होंगे मूंग-उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के पंजीयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने ट्वीट कर किसानों के लिए एक खुशखबरी बताई। ट्विट में उन्होंने प्रदेश के किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 8 मई से 2023 से 19 मई 2023 तक पंजीयन करने का निर्णय लिया है। अत: सभी किसान भाई फसल बिक्री हेतु अपना पंजीयन समय पर कराएं। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में उड़द का उत्पादन होता है। इन जिलों में किसानों से अपील है कि वह 8 से 19 मई तक फसल का समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने के लिए खरीदी पंजीयन कराएं।

ज्ञात हो कि नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल , श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी अशोकनगर, इंदौर, बालाघाट सहित 32 जिलों में मूंग का उत्पादन होता है। वही जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी और बालाघाट में उड़द की खेती किसान भाई ग्रीष्म काल में करते हैं।

279 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!