घनश्यामदास मोहनानी के मरणोपरांत नेत्रदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा : सिंधी कॉलोनी खण्डवा निवासी घनश्याम दास मोहनानी के निधन उपरांत नेत्रदान किए गए। 68 वर्षीय घनश्यामदास मोहनानी का  इंदौर के  निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रात 11 बजे उनका निधन हो गया। उनकी मृत देह को खण्डवा लाया गया। इस बीच परिवारजनों ने नेत्रदान की इच्छा जाहिर की। देर रात समिति सदस्य उनके घर पहुंचे। लायन्स ,नेत्रदान, देहदान व अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि खण्डवा के पुत्र लखमीचंद, नवीन, किशोर भाई कैलाश जितेन्द्र व मोहनानी परिवार की सहमति से नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति खण्डवा द्वारा लायन्स क्लब खंडवा, सक्षम संस्था खण्डवा व एम के आई बैंक के सहयोग से समिति के नारायण बाहेती ,डॉ सोमिल जैन, नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले ,डॉ राधेश्याम पटेल,राजीव मालवीय, महेश पटेल,अनिल बाहेती,सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, राजीव शर्मा,गांधीप्रसाद गदले ,अखिलेश गुप्ता इंजीनियर, चंचल गुप्ता  अरुण भट्ट , जीतू भाई बगानी व किशोर राजानी के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण की गई। समिति के सहयोग से 476 वा नेत्रदान संपन्न हुआ। मृत्यु के 6 घंटे बाद तक नेत्रदान किया जा सकता हैं।नेत्रदान में सिर्फ कार्निया (पारदर्शी झिल्ली) निकाली जाती है।पूरी आंख नहीं निकाली जाती है।नेत्रदान पश्चात परिवारजनो को नेत्रदान आभार पत्र सौपा गया।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!