नगर के गलफट निवास पर खिला ब्रह्मा कमल भगवान के चरणों में समर्पित किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुकेश सोनी, आठनेर- नगर के वार्ड क्र. 8 विकास नगर निवासी कृष्ण रावगलफट के निवास पर रात 10 बजे ब्रह्म कमल का फूल खिला इसको देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उनके निवास पर पहुंचे सभी ने ब्रह्मा कमल के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं कृष्णराव गलफट ने उसे तोड़कर भगवान के चरणों में अर्पित किया ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष कृष्णा राव जी गल फट के निज निवास पर ब्रह्मा कमल अवतरित होते हैं एवं वे हमेशा सभी सपरिवार ब्रह्मा कमल की पूजा कर भगवान के चरणों में उसे अर्पित कर देते हैं इस संबंध में केआर गांवडे ने बताया कि हमारे पड़ोस में रहने वाले गलफट जी के यहां ब्रह्म कमल खिला जिसकी सूचना पूरे नगर में हो गई जिससे सभी लोग ब्रह्मकमल के दर्शनार्थ एवं पूजन के लिए उनके निज निवास पर पहुंचे और सभी ने उस ब्रह्मा कमल के दर्शन कर सभी धन्य हुए और पूजा अर्चना कर सपरिवार सभी ने अपनी मोबाइल में ब्रह्म कमल की फोटो आदि खींची वही गलफट जी के निवास के सामने रहने वाले दीपक सोनी ने बताया कि हम सभी सपरिवार ब्रह्माकमल के दर्शन किए पूजा अर्चना की इसी तरह सभी वार्ड वासियों ने एवं जिसे भी पता चला वह सारे लोग ब्रह्मा कमल के दर्शन के लिए गलफट जी के निवास पर पहुंचे और सभी ने पूजा अर्चना कर ब्रह्म कमल के दर्शन किए

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!