चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर की वर्षगांठ 25 को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा : 26 वर्ष पूर्व सेठी नगर खंडवा में सेठी परिवार व समाज के सहयोग से श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर का निर्माण कर भगवान चंद्रप्रभु की मूलनायक प्रतिमा विराजमान की गई थी। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि 25 मई को मंदिर निर्माण के 26 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। मंदिर की वर्षगांठ पर 25 मई को मंदिर में भगवान का अभिषेक विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए भगवान की शांतिधारा के साथ चंद्रप्रभु मंडल विधान की पूजा अर्चना कर उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के संचालक विजय हेमचंद सेठी ने बताया कि मंदिर की वर्षगांठ के पूर्व मंदिरजी का नवीनीकरण कार्य कराया गया जो पूर्ण हुआ। मंदिरजी में नवीन प्रवेश द्वार 7 फीट का एवं मंदिरजी की लंबाई श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 5 फीट बढा़ई गई है। मंदिर जी का नया प्रवेश द्वार बनाकर धार्मिक दृष्टि को ध्यान में रखकर अष्टमंगल की कुछ आकृतियाँ भी बनाई गई है। यह कार्य आर्किटेक्ट इंजीनियर   सुचित सतीश जैन (बानापुरा वाले) द्वारा अपने मार्गदर्शन में पूर्ण कराया गया है। 25 मई को मंदिर 26 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्म उपस्थित होकर धर्म लाभ लें।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!