Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

बड़वाह परियोजना अधिकारी के रिक्त पद पर नियुक्ति की मांग

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं को बीएलओ तथा अन्य विभागों के कार्यों में नहीं लगाया जाए। इन मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने शनिवार को विधायक सचिन बिरला को उनके ग्रह ग्राम पर ज्ञापन सौंपा और अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। इस दौरान मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी,सहायिका संगठन की जिलाध्यक्ष अर्चना आरस के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष अर्चना आरस ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय कुशल श्रमिक की दिहाड़ी से भी कम है। इसलिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए मानदेय के स्थान पर सरकारी कर्मचारियों की तरह न्यूनतम वेतनमान लागू किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बीएलओ व अन्य विभागों का कार्य भी सौंप दिया जाता है। इससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मूल कार्य प्रभावित होता है।जिसके मद्देनजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को अन्य विभागों का कार्य नहीं दिया जाए। लंबे समय से रिक्त पड़े बड़वाह परियोजना अधिकारी के पद पर नियुक्ति की जाए। ताकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर अधिकारी का मार्गदर्शन मिल सके। इसके अलावा बड़वाह नगर के वार्ड क्रमांक-13,16,01

एवं 18 में केवल दो आंगनवाड़िया हैं। जबकि बच्चों की संख्या लगभग तीन सौ है। जहा चारों वार्ड में पृथक-पृथक आंगनवाड़ी की स्थापना की जाए। साथ ही बड़वाह-सनावद के जिन ग्रामों एवं वार्डों की जनसंख्या 350 है वहां पर मुख्य आंगनवाड़ी की स्थापना की जाए। बड़वाह ब्लॉक के ग्राम नयापुरा बजरंग घाट,लाइनपुरा

,काटकूट फाटा आशाधाम,टोंकी एवं अन्य ग्रामों में मुख्य आंगनवाड़ी स्थापित की जाना चाहिए। 

विधायक सचिन बिरला ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की परेशानियों को सुना और उनकी मांगों पर सहमति व्यक्त की। विधायक ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शासन की टीकाकरण योजना ,पोषण आहार वितरण योजना,लाड़ली लक्ष्मी योजना,लाड़ली बहना योजना,बच्चों का स्वास्थ्य रक्षण,बच्चों के आधार कार्ड,समग्र आईडी बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। विधायक ने आश्वस्त किया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की मांगों से मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर को अवगत कराएंगे तथा बड़वाह परियोजना अधिकारी के पद पर शीघ्र नियुक्ति करवाई जाएगी। इस दौरान श्यामा कुंवर, शिखा पारगीर, सूरज तंवर, जूली गौड़, सारिका मंन्सोरे, ज्योति पंवार, देवबाला शर्मा, भागवती कुशवाह, चंदा चौरसिया, सुरेखा कनासे, अनीता वर्मा, रेखा कोठारे, सीमा चंदेल सहित अन्य आंगनवाड़ी व सहायिकाएं उपस्थित थी।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply