Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

दहेज की मांग को लेकर पत्नी से की मारपीट, मामला दर्ज  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी थाने में एक महिला ने दहेज की बात को लेकर अपने पति, सास और ननंद पर प्रताड़ित करने और पति पर मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पति की पिटाई से पीड़िता को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी के वार्ड नंबर 10 में रहने वाली पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने आकर अपने पति, सास और ननंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति राहुल पिता सुखदेव लुनिया, सास श्यामबाई पति सुखदेव और ननद पूजा पिता सुखदेव लुनिया सभी निवासी ग्राम पिपलिया मीरा कोतवाली सीहोर के खिलाफ धारा 498, 34, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि सीहोर जिले के ग्राम पीपल्या मीरा के रहने वाले राहुल लुनिया से 15 जनवरी 2021 को आर्य समाज मंदिर से उसकी शादी हुई थी जिसके बाद उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। उसने बताया कि उसे ससुराल के लोग बीते एक साल से दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे लेकिन उसने अपने परिवार को टूटने से बचाने के लिए उनकी प्रताड़ना सहन करती रही। पीड़िता ने बताया कि 6 अप्रैल को भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी जिसकी शिकायत उसने सीहोर में की थी। लेकिन उनकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद 2 मई को दोपहर में जब उसके पति घर आए तो ननंद और सास ने पति को भड़का दिया। जिसके बाद पति ने गाली गलौज कर लात घुसों से उसके साथ जमीन पर घसीटते हुए जमकर मारपीट की, जिससे उसके सिर और आंख के पास चोट आई। मारपीट के दौरान पति मायके से 50 हजार रुपए लाने की डिमांड कर रहा था। जिसके बाद उसने अपनी मां को फोन पर सारी घटना बताई। फिर मां उसे लेने ससुराल पहुंची। वहां से वह अपनी मां के साथ मायके टिमरनी आई। वहां तकलीफ कम होने के बाद थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply