अनोखा तीर, हरदा। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय डॉ दिलीप विपट की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को भैरव बाबा सेवा समिति द्वारा सेवाकार्य कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के लक्ष्मीनारायण बादर ने बताया कि इस दिन पंडित दीनदयाल रसोई पहुंचकर गरीब व निर्धन लोगों को भोजन कराया गया। इसके बाद वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों की सेवा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं शाम को भैरव शक्तिपीठ पर हवन-पूजन एवं भजन कीर्तन आयोजन हुआ। जिसमें शक्तिपीठ से जुड़े लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने डॉ विपट के सहज, सरल स्वभाव को याद करने के साथ ही शक्तिपीठ के प्रति उनके विशेष लगाव को भी याद किया गया। इस दौरान मंदिर के चरण सेवक महेश कुमार, मणीशंकर सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






