सीएम राइज़ विद्यालय मूंदी में समर कैंप का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सीएम राइज़ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूंदी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु 1 मई से 13 मई तक प्रात: 8े से 10 बजे तक समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य सीमा राठौर ने बताया कि विद्यार्थी अपनी रुचि व उत्साह के साथ योग, स्पोट्र्स, संगीत, व्यक्तित्व विकास, आर्ट एवं क्राफ्ट जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सर्जनशीलता एवं कलात्मकता आदि कौशलों के विकास को बढ़ावा देना है। शिविर में योग शिक्षक कमल किशोर मालवीय एवं धर्मेंद्र कलम, खेल शिक्षक नरेंद्र सोनी व संदीप मेहडा, व्यक्तित्व विकास डॉ सुनीता पमनानी, संगीत का प्रशिक्षण रविचंद्र जोशी संगीत विद्वान, आर्ट एंड क्राफ्ट की शिक्षा उषा शाक्य एवं संगीता सोलंकी द्वारा प्रदान की जा रही है।

176 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!