अयोध्या के पंचकल्याणक में प्रमुख श्रोता बना खंडवा का लोहाडिया परिवार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा : भगवान श्रीराम एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्मस्थली अयोध्या में 1 मई से 6 मई तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन पहली बार राष्ट्रीय संत गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में चल रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में देशभर के साथ ही खंडवा के सामाजिक बंधु भी पुण्य लाभ लेने पहुंचे है।ं गणिनी प्रमुख 105 ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में तीस चौबीसी तीर्थंकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शाश्वत तीर्थराज अयोध्याजी में, ईशान इंद्र के पद पर पुण्यार्जन करते हुए खंडवा के जितेन्द्र सपना लुहाडिय़ा को चतुर्थ दिवस आदिनाथ भगवान के ज्ञान कल्याणक के अवसर पर समवशरण में प्रमुख श्रोता भरत बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही माताजी को शास्त्र दान करने का भी सुअवसर मिला।

159 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!