Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने हैं

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने हैं। यदि हम उनकी भलाई, कल्याण और उन्नति के लिए काम करेंगे तो प्रदेश की प्रगति होगी। शासकीय सेवा, पक्की नौकरी की निश्चिन्तता देती है, पर साथ ही जन-सामान्य के लिए बेहतर कार्य करने का दायित्व भी इसमें निहित है। शासकीय सेवा में कर्त्तव्यनिष्ठा से किया गया कार्य समाज,देश और प्रदेश के निर्माण में आपके योगदान के रूप में अंकित होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के नव-नियुक्त प्रबंधकों, सहायक गुणवत्ता नियंत्रकों और उपयंत्रियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद उनसे बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 24 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। निवास कार्यालय समत्व भवन में हुए कार्यक्रम में कार्पोरेशन के अध्यक्ष  राहुल सिंह, प्रमुख सचिव  उमाकान्‍त उमराव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संवेदनशील है खाद-बीज और उपज के भंडारण और प्रबंधन का कार्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का कार्य किसानों से संबंधित है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह तभी संभव होगा जब खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज सही तरीके से किसानों तक पहुँचे और किसानों द्वारा उगाई गई फसल का उचित भंडारण और प्रबंधन सुनिश्चित हो। इन सभी कार्यों में वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपका काम अत्यंत संवेदनशील है। नव-नियुक्त कर्मचारी और अधिकारी सेवा एवं आनंद के भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। हमें यह भान होना चाहिए कि हम देश बना रहे हैं, हम अपना काम गर्व और गरिमा के साथ करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने संबंधी एक कहानी भी साझा की।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply