Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

महाकाल लोक की तर्ज पर संवरेगा ओंकारेश्वर  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। आदि शंकराचार्य भगवान की तपोभूमि ओंकारेश्वर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से सरकार द्वारा मां नर्मदा के तट पर विशाल आदि शंकराचार्य की आदम कद अष्टधातु की प्रतिमा विराजमान की जा रही है। प्रतिमा विराजमान करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ओंकारेश्वर में चल रहे प्रतिमा स्थापित कार्य के अवलोकन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार शाम 6.15 बजे तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचे। गुरुवार रात्रि विश्राम के पश्चात शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान ओंकारेश्वर और मां नर्मदा के दर्शन कर ओमकारेश्वर में चल रहे कार्यों को लेकर संभाग स्तर के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे और कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो इसके निर्देश देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान कहा कि उज्जैन जिस प्रकार उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। उसी अनुरूप भोले बाबा की नगरी ओंकारेश्वर में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही विश्व की सबसे बड़ी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा भी विराजमान होने जा रही है। तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर को भव्य व दिव्य तीर्थ बनाया जाएगा।

गुरुवार शाम 6.15 बजे ओमकारेश्वर के कोठी हैलीपेड पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान का भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, सूरजपाल सिंह के साथ ही खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, नारायण पटेल, राम दांगोरे, सचिन बिरला, नरेंद्र सिंह तोमर, सुनील जैन, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह मौर्य, भरत पटेल, मंगलेश तोमर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply