शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए करें : मुख्यमंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं अपितु अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने हैं। यदि हम उनकी भलाई, कल्याण और उन्नति के लिए काम करेंगे तो प्रदेश की प्रगति होगी। शासकीय सेवा, पक्की नौकरी की निश्चिंत्ता देती है पर साथ ही जन सामान्य के लिए बेहतर कार्य करने का दायित्व भी इसमें निहित है। शासकीय सेवा के अंतर्गत कर्तव्यनिष्ठा से किया गया कार्य समाज, देश और प्रदेश के निर्माण में आपके योगदान के रूप में अंकित होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त प्रबंधकों, सहायक गुणवत्ता नियंत्रकों और उपयंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के उपरांत उनसे बातचीत कर रहे थे। निवास कार्यालय भवन समत्व में हुए कार्यक्रम में कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह, प्रमुख सचिव उमाकान्तश उमराव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुल 24 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

संवेदनशील है भंडारण और प्रबंधन का कार्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कार्य किसानों से संबंधित है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह तभी संभव होगा जब खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज सही तरीके से किसानों तक पहुंचे और किसानों द्वारा ली गई फसल का उचित भंडारण और प्रबंधन सुनिश्चित हो। इन सभी कार्यों में वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपका काम अत्यंत संवेदनशील है। नवनियुक्त कर्मचारी और अधिकारी सेवा और आनंद के भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। हमें यह भान होना चाहिए कि हम देश बना रहें हैं, हम अपना काम गर्व और गरिमा के साथ करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवनियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने संबंधी मंदिर निर्माण की कहानी भी साझा की।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!